बीकानेर: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में फरार 5,000 रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
बीकानेर: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में फरार 5,000 रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
बीकानेर। नाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले पांच साल से फरार चल रहे 5,000 रुपए के इनामी आरोपी शैतानाराम पुत्र भगवानाराम (35), निवासी खारा, जालोर को गिरफ्तार किया गया।
नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जालोर के खारा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इस ऑपरेशन में प्रशांत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश और कॉन्स्टेबल पवन कुमार की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।