बीकानेर: मोबाइल गुम हुए महीनों बीते तो आस छोड़ दी, वापस मिला तो चेहरे खिल उठे

4

बीकानेर: मोबाइल गुम हुए महीनों बीते तो आस छोड़ दी, वापस मिला तो चेहरे खिल उठे
बीकानेर। जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके मोबाइल गुम हो गए या चुरा लिए गए। महीनों बीतने पर भी जब उनके मोबाइल नहीं मिले तो आस ही छोड़ दी। लेकिन, जब पुलिस ने उनके हाथों में मोबाइल थमाए तो चेहरे खिल गए। पुलिस ने जिले में गुम हुए 170 मोबाइल बरामद किए हैं जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।

एसपी कावेन्द्रसिंह सागर ने बताया कि जिले में लगातार मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट मिल रही थी। ज्यादातर रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल सीईआईआर पर डाली गई। मोबाइल बरामद करने के लिए साइबर सैल और संबंधित थानों की पुलिस को लगातार निगरानी के लिए के लिए कहा गया। लगातार प्रयास करने पर सामने आया कि गुम हुए मोबाइल एमपी, बिहार, यूपी, हरियाणा सहित राजस्थान में एक्टिव हैं। तकनीकी रूप से इनकी लोकेशन का पता लगाया गया और 170 मोबाइल कर लिए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है। छानबीन करने पर सामने आया कि ज्यादातर मोबाइल बुजुर्ग, महिला, विद्यार्थियों व मजदूरों के हैं। बरामद किए गए मालिक उनके मालिकों को दिए जा रहे हैं। आस छोड़ चुके लोगों को जब अपने गुम मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।