बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

post 337 (1)

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Bikaner: बीकानेर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आईजी और एसपी के निर्देश पर चल रही सख्ती के बीच देशनोक थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम 29–30 जनवरी की दरम्यानी रात गश्त पर थी, तभी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 8 ग्राम 28 मिलीग्राम अवैध एमडी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंग, रविंद्र और रामगोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच पांचू थाना प्रभारी राजीव रॉयल को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।