बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
लूणकरणसर: थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बालिका की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता सोहनलाल खाती ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शिवलाल ने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी बेटी कचन को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कचन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई गंगाराम को सौंपी गई है।