बीकानेर: गश्त के दौरान पुलिस ने युवक से भारी मात्रा में किया अवैध नशा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर: गश्त के दौरान पुलिस ने युवक से भारी मात्रा में किया अवैध नशा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गांजा, डोडा पोस्त सहित अन्य मादक पदार्थों की धरपकड़ के बावजूद तस्कर सक्रिय हैं। इसी क्रम में लूणकरनसर पुलिस ने गश्त के दौरान भारतमाला रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 13 किलो 450 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 333 ग्राम अफीम बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से आरोपी सुभाष नाथ पुत्र गोपीनाथ, निवासी वार्ड नंबर 11 लूणकरनसर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई के निर्देशन में डिप्टी रणवीर सिंह के सुपरविजन में की गई, जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, एएसआई रामनिवास मीणा तथा कांस्टेबल वीरेन्द्र कालेर, विद्याधर और धर्मेन्द्र शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।