बीकानेर: तेज रफ़्तार गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

post 871 (1)

Bikaner: बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा कक्कू गांव के पास हुआ।

नागौर जिले के पोटलिया माजरा निवासी नेम सिंह राजपूत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका भतीजा छैलू सिंह 28 फरवरी को सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने कथित लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।