Bharat-Vistaar : देश के किसानों के लिए बड़ा तो​हफा, जयपुर में आज लांच होगा ‘भारत‑VISTAAR’

post 671 (1)

Bharat-Vistaar : देश के किसानों के लिए बड़ा तो​हफा, जयपुर में आज लांच होगा ‘भारत‑VISTAAR’

Bharat-Vistaar: कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को गति देते हुए ‘भारत विस्तार (BharatVistaar)’ का शुभारंभ मंगलवार, 17 फरवरी को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (श्याम), दुर्गापुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति प्रस्तावित है।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘भारत विस्तार’ की घोषणा की थी। यह एक बहुभाषी और एआई-आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली है, जिसे किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि से जुड़ी समग्र सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसे कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में तैयार किया गया है, ताकि उत्पादकता बढ़े, लागत घटे और जोखिम कम हो।

एक मंच पर समग्र जानकारी:-

‘भारत विस्तार’ को एग्रीस्टेक पहल और Indian Council of Agricultural Research (ICAR) के संसाधनों से जोड़ा गया है। साथ ही यह विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय कृषि योजनाओं, India Meteorological Department (IMD), मंडी मूल्यों और अन्य डिजिटल प्रणालियों से समन्वित रहेगा।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को फसल आधारित वैज्ञानिक सलाह, ताजा मंडी भाव, मौसम पूर्वानुमान, कृषि ऋण और बीमा संबंधी जानकारी, साथ ही सरकारी योजनाओं की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मार्गदर्शिका एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

‘भारत विस्तार’ के लॉन्च के साथ देश में कृषि क्षेत्र में एआई-आधारित नवाचार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसे डिजिटल इंडिया के विजन को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

You may have missed