Basant Panchami Gifts : बसंत पंचमी के अवसर पर सीएम भजनलाल आज विद्यार्थियों को देंगे बड़ी सौगात, फ्री साइकिल और ट्रांसपोर्ट वाउचर का वितरण
Basant Panchami Gifts : बसंत पंचमी के अवसर पर सीएम भजनलाल आज विद्यार्थियों को देंगे बड़ी सौगात, फ्री साइकिल और ट्रांसपोर्ट वाउचर का वितरण
Basant Panchami Gifts : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जयपुर स्थित कॉमर्स कॉलेज में आयोजित सरस्वती वंदना, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और सौगातें देंगे।
छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क साइकिल:-
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की जाएगी। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट वाउचर सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत विद्यार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थी एक साथ सामूहिक सरस्वती वंदना में भाग लेंगे।
प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम:-
राजस्थान के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा, जिसे अब तक का सबसे बड़ा शैक्षिक सहभागिता कार्यक्रम माना जा रहा है। इस दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास संबंधी प्रगति की जानकारी शिक्षकों से सीधे प्राप्त होगी।
युवाओं के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध:-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार सृजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में 1 लाख पदों पर भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है, जबकि अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने युवा नीति-2026, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और रोजगार नीति-2026 लागू कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।