ब्रेकिंग: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति को पकड़ा
ब्रेकिंग: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति को पकड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है। ट्रम्प ने कहा कि वे देश छोड़ कर भाग रहे थे, लेकिन अमेरिकी सैनिकों ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत 4 शहरों को निशाना बनाया है। इनमें काराकास के अलावा मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा शामिल हैं। अमेरिका ने इन राज्यों के सैन्य ठिकानों पर 7 हवाई हमले किए। पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रम्प ने वेनेजुएला के अंदर सैन्य सुविधाओं और कई खास जगहों पर हमले का आदेश दिया था। हमले के एक वायरल वीडियो में शहर के ऊपर कम ऊंचाई से गुजरते करीब 10 हेलिकॉप्टर नजर आए। रॉयटर्स के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं। बाद में यहां बिजली गुल हो गई। हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बयान जारी कर कहा कि हमलों का डटकर जवाब दिया जाएगा। मादुरो ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तख्तापलट करना चाहता है, ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर सके।