Accident: तेज रफ्तार लोक परिवहन बस बेकाबू होकर रोडवेज बस से भिड़ी, एक यात्री घायल
Rajasthan News: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर एक तेज रफ्तार लोक परिवहन बस की लापरवाही से हादसा हो गया। जयपुर की ओर जा रही लोक परिवहन बस ने आगे चल रही राजस्थान रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना बावड़ी स्टैंड के पास उस समय हुई, जब सड़क पर अचानक सांड आ जाने से रोडवेज बस चालक को ब्रेक लगाने पड़े। तभी पीछे से तेज गति में आ रही लोक परिवहन बस अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा भिड़ी। हादसे में सीकर निवासी राजकुमार सैनी घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।


