थाने में युवक ने बनाई रील:गाने में दो कांस्टेबल को बताया गया थानेदार
थाने में युवक ने बनाई रील:गाने में दो कांस्टेबल को बताया गया थानेदार
भरतपुर। डीग जिले के सीकरी थाने के कांस्टेबल सोनू मीणा और अतर सिंह चर्चाओं में हैं। एक युवक ने थाने से बाहर निकलते हुए रील बनाई। रील में जो गाना बज रहा है उसमें सोनू मीणा और अतरसिंह को थानेदार बताया जा रहा है। साथ ही युवक दोनों की मदद से हरियाणा में घूमने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने युवक के सोशल साइट से रील को डिलीट करवा दिया है लेकिन, पुलिस ने युवक ने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। युवक ने थाने से निकलते हुए एक रील बनाई थी। जिसमें गाना लगाया गया था कि सोनू मीणा और अतरसिंह सीकरी थाने के थानेदार हैं। उनकी मदद से हर महीने मैं हरियाणा में घूमता हूं। रील जैसे ही चर्चा में आई तो, पुलिस ने युवक की सोशल साइट से रील डिलीट करवा दिया। युवक के साइबर ठगों से संबंध बताये जा रहे हैं। वीडियो के ऊपर ‘शुक्रिया सीकरी पुलिस’ लिखा है। इसके बारे में जब सीकरी SHO मुकेश चेची से बात की तो, उन्होंने बताया कि यह युवक हरियाणा का बताया जा रहा है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आया है। युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि 2 दिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उसके बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।