खाजूवाला में ‘गौ संरक्षण’ को लेकर आज होगी भव्य बैठक

post 1451 (1)

खाजूवाला, क्षेत्र में गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “गौ समाज आह्वान अभियान” के अंतर्गत भव्य बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 11 अप्रैल 2026 यानी आज शाम 4:00 बजे श्री हनुमान मंदिर में आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार इस बैठक में संत समाज का सानिध्य विशेष आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में बाल संत श्री भोले बाबा ऋषिकेश, संत श्री शंकरानंद जी महाराज तथा संत श्री विद्यासागर जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संतों के मार्गदर्शन में गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।

बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़ना तथा गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना है। आयोजकों ने बताया कि “सेवा, सुरक्षा और सम्मान” के मूल मंत्र के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए मिस्ड कॉल नंबर 9067777323 जारी किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन सकें। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी गौभक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस भव्य बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौ सेवा के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है।