बीकानेर: हिट एंड रन, कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार

10

बीकानेर: हिट एंड रन, कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में 465 बाजार में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3, 4 एसएलडी शेरपुरा निवासी भंवरलाल पुत्र चुनाराम नायक (61) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 19 तारीख को 465 बाजार में एक कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच 465 पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जेठाराम द्वारा की जा रही है।