इस जगह बाइक छोड़ कार में बैठे, गाड़ी पलटने से 3 की मौत

इस जगह बाइक छोड़ कार में बैठे, गाड़ी पलटने से 3 की मौत
झुंझुनूं में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई,एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जयपुर के SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
परिजनों ने बताया- चारों दोस्त घर से 13 किलोमीटर दूर भजन संध्या में गए थे। रात एक बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ। रात अधिक होने के कारण तीन दोस्तों ने बाइक वहीं खड़ी कर दी। चौथे दोस्त की कार से चारों घर के लिए रवाना हुए। घर से 5 किलोमीटर पहले कार के सामने मवेशी आने से कार अनियंत्रित होकर 4 बार पलटी खाते हुए सड़क से खेत में जाकर खड़ी हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का शव कार से 10 फीट दूर खेत में मिला।
SHO संजय गौतम ने बताया- झुंझुनूं के चोमालो का मोहल्ला निवासी सुनील शुक्ला (33), रानी सती मंदिर के पास रहने वाला गौरव सैनी (21) और विजय ढंड (35) की हादसे में मौत हो गई। जितेंद्र वालिया (30) घायल है, जिसे झुंझुनूं से जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया- झुंझुनूं से 13 KM दूर सोनसर स्थित हीरा की ढाणी में भजन संध्या का कार्यक्रम था। रात को भजन संध्या समाप्त हुई, तो 1 बज गया था। तीनों दोस्त विजय, गौरव और सुनील अपनी बाइक से सोनासर ढाणी से झुंझुनूं लौटने के लिए तैयार थे।