क्या इस सीजन एक भी मैच नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? फिटनेस नहीं, टीम से बाहर रहने की असली वजह आई सामने

MS Dhoni, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, IPL 2026: Indian Premier League 2026 के 37वें मुकाबले में Chennai Super Kings और Gujarat Titans आमने-सामने होंगे। मैच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल महेंद्र सिंह धोनी की प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर बना हुआ है।
करीब दो हफ्तों से कैल्फ इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे धोनी अब फिट बताए जा रहे हैं, बावजूद इसके वे अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। टीम मैनेजमेंट लगातार यही कहता रहा है कि वे रिकवरी फेज में हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 44 वर्षीय धोनी पूरी तरह फिट हैं।
जानकारी के अनुसार, धोनी खुद टीम के मौजूदा कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं चाहते। सीजन की धीमी शुरुआत के बाद चेन्नई ने Mumbai Indians के खिलाफ 103 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर वापसी की है, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है।
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी संकेत दिया कि धोनी अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा। वहीं बैटिंग कोच माइक हसी ने बताया कि धोनी नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन मैच फिटनेस के लिए दौड़ना और कैल्फ का पूरी तरह मजबूत होना जरूरी है।
पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अगले मुकाबलों में जीत का सिलसिला बनाए रखना होगा। ऐसे अहम समय में धोनी अपनी वजह से टीम संतुलन बिगाड़ने के पक्ष में नहीं हैं।
इस बीच विकेटकीपिंग में संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे टीम मैनेजमेंट के पास स्थिर विकल्प मौजूद है। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धोनी को मौका मिल सकता है, लेकिन अंतिम फैसला उन्हीं पर निर्भर करेगा।
अब सभी की नजरें चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां फैंस को धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।