शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद, लगातार बढ़ रही वाहन चोरी पर पुलिस का शिकंजा

1

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद, लगातार बढ़ रही वाहन चोरी पर पुलिस का शिकंजा

बीकानेर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोटगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है। कोटगेट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विशेष निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय सांखला उर्फ जयकिशन (26) निवासी नत्थूसर बास, बीकानेर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से अब तक चोरी की कुल सात मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अनुसंधान और सत्यापन की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शहर में वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।