बीकानेर: मासूम की मौत के 4 दिन बाद चायनीज मांझा बेचते युवक को पकड़ा

बीकानेर: मासूम की मौत के 4 दिन बाद चायनीज मांझा बेचते युवक को पकड़ा
बीकानेर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देशनोक थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मांझा और नकदी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक गश्त और चेकिंग के दौरान आरोपी विकास भार्गव (20) निवासी सदर बाजार, देशनोक को पकड़ा गया है। उसके पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की एक गड्डी और बिक्री के 300 रुपए बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से मांझा लाकर सप्लाई कर रहा था। गौरतलब है कि देशनोक में चायनीज मांझे से कटने पर 17 अप्रैल को 8 साल के मासूम बालक की मौत हो गई थी। हैरानी की बात ये है कि देशनोक पुलिस को घटना के चार दिन चायनीज मांझा बेचने वाला एक ही युवक मिला।