बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

6

बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

बीकानेर। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में नोतपा तो 25 मई से शुरू होगा लेकिन इससे पहले ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की तैयारी में है। दोपहरी में हालत ये है कि दोपहर में मुख्य सड़कें तक सूनी हो रही है। अप्रैल महीने में ही बीकानेर में जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 अप्रैल के बीच बीकानेर संभाग में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 23 अप्रैल को बीकानेर में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। इन हवाओं के साथ धूल उड़ने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है और हालात लू जैसे बन सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे त्वचा में जलन और सूखापन बढ़ेगा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली और पानी की खपत में तेजी आई है। प्रशासन इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के माध्यम से अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है, ताकि दूरदराज क्षेत्रों में भी पानी की कमी न हो।

You may have missed