बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत

post 1636 (1)

बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र स्थित गांव हदां में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पानी भरने गई एक महिला की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई।

खिंदासर निवासी चंदूराम पुत्र पेमाराम मेघवाल ने इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसके बेटे नखताराम की पत्नी मीरा पानी लेने के लिए डिग्गी पर गई थी। पानी निकालते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे डिग्गी में जा गिरी।

डूबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।