बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

3

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव भेलु में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता खेमाराम पुत्र लालाराम नायक निवासी भेलु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके बेटे मगाराम उर्फ चोरूलाल (30 वर्ष) ने 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच एसआई इमीचंद द्वारा की जा रही है।

You may have missed