बीकानेर: डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत

post 1575 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कल्याणसर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेताराम पुत्र उमाराम ने बताया कि उसका भतीजा मुखराम पुत्र खियाराम अपने खेत में बूस्टर चालू करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।