Weather Update : ‘आसमान से बरस रही आग’: बीकानेर में पारा 42°C पार, अगले 48 घंटे भारी; सरकार ने कहा- भूलकर भी न करें ये 1 गलती!

Weather Update: राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के महीने में ही तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने से हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू (Heatwave) के तेज थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार यह अभी शुरुआत है और आने वाले दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
मरुस्थलीय इलाकों में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। चूरू में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। बीकानेर में 42.2 डिग्री और पिलानी में 42 डिग्री तापमान रहने से लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। राजधानी जयपुर में भी पारा करीब 39.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से ही धूलभरी गर्म हवाएं (Dust Storms) चल रही हैं। हालांकि कुछ जगह हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Health Advisory: लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी
बढ़ती गर्मी और ‘हीट स्ट्रोक’ (Heatstroke) के खतरे को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय:–
- पर्याप्त पानी पिएं: शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींबू पानी, छाछ, कैरी का पना, ओआरएस (ORS) और फलों का जूस नियमित अंतराल पर पीते रहें।
- हल्का भोजन करें: तला-भुना और भारी भोजन कम लें, सुपाच्य आहार को प्राथमिकता दें।
- घर ठंडा रखें: खिड़कियों पर पर्दे लगाकर रखें और घर में हवा का उचित आवागमन बनाए रखें।
- सही कपड़े पहनें: सूती, हल्के और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को आराम मिले।
- धूप से बचें: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
अगले 48 घंटे अहम, बढ़ेगी गर्मी:-
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के ऊपर बन रहे ‘एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ के कारण तापमान में और बढ़ोतरी होगी। आने वाले 48 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो जाएगा।