Heatwave Alert: 17-18 अप्रेल को तपेगा पश्चिमी राजस्थान, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार; पढ़े खबर

post 1534 (1)

जयपुर। राजस्थान में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय बना हुआ है, जो जमीन से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज रफ्तार से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है।

पश्चिमी विक्षोभ का सीमित असर:-

15 अप्रैल की रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका असर राजस्थान के मैदानी इलाकों पर ज्यादा नहीं पड़ेगा।

लू चलने के आसार:-

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। यह सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक होगा, जिससे कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) की स्थिति बन सकती है।

लोगों के लिए सलाह:-

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

You may have missed