बीकानेर: तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी अशोक भाटी निवासी नोखा रोड (धर्म कांटे के पास), गंगाशहर ने शिकायत दी कि उसकी दादी पाना देवी सुबह करीब आठ बजे हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं और सड़क किनारे खड़ी थीं।
इसी दौरान गलत दिशा से आ रही नीले रंग की i20 कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।