बीकानेर: 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 1488 (1)

बीकानेर। नोखा, जिले के जसरासर गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जसरासर निवासी रामेश्वर लाल जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका 36 वर्षीय भाई पेमाराम पुत्र उमानाराम जाट पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

शनिवार को उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed