बीकानेर : फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर दो युवकों ने व्यापारी को ठगा, 34 हजार रुपये का सामान लेकर हुए फरार

बीकानेर : नोखा कस्बे के मरोठी चौक में गुरुवार को ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने फर्जी पेमेंट का झांसा देकर एक व्यापारी को चूना लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, जीवराज फलोदिया की परचून की दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और सामान खरीदकर उसे पैक करवाया। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल से करीब 34 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने का फर्जी मैसेज व्यापारी को दिखाया।
व्यापारी ने मैसेज पर भरोसा करते हुए सामान उन्हें दे दिया, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन पेमेंट को स्वीकार करने से पहले खाते में राशि आने की पुष्टि जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।