Bikaner : सरकारी स्कूलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, प्रिंसिपल सहित तीन शिक्षक सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

post 1408 (1)

Bikaner : सरकारी स्कूलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, प्रिंसिपल सहित तीन शिक्षक सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर। सरकारी स्कूलों में प्रवेश और व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही सामने आने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में एक भी छात्र नहीं मिला, जबकि अन्य स्थानों पर शिक्षक और स्टाफ अनुपस्थित पाए गए।

निदेशक जाट लूणकरणसर ब्लॉक के स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे थे। बामनवाली स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शून्य उपस्थिति मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। प्रिंसिपल द्वारा केवल पांच नए प्रवेश की जानकारी दी गई, जबकि आंगनबाड़ी से छात्रों को स्कूल में लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया था। इस पर प्रिंसिपल राजन सिंह को निलंबित कर 16 सीसीए के तहत नोटिस जारी किया गया।

वहीं हंसेरा स्कूल में अध्यापिका रजनी बाला और विद्यालय सहायक गिरधारी लाल बिना सूचना अनुपस्थित मिले, जिन्हें तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। सात अन्य कार्मिकों की गैरहाजिरी पर भी नाराजगी जताई गई। धीरेरा स्कूल में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

You may have missed