Bikaner: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, SUV ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

Bikaner: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, SUV ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
बीकानेर, जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, लूणकरणसर-कालू रोड इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार SUV आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य:-
घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतक के शव को लूणकरणसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।
घायलों को बीकानेर रेफर:-
हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
नींद की झपकी और तेज रफ्तार आशंका:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि SUV सवार गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और नींद की झपकी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।