राजस्थान में इस मानसून में बारिश को लेकर आई टेंशन वाली खबर, जानिए ताजा भविष्यवाणी

12

राजस्थान में इस मानसून में बारिश को लेकर आई टेंशन वाली खबर, जानिए ताजा भविष्यवाणी

राजस्थान में अप्रेल में बेमौसमी बारिश कहर बरपा रही है, वहीं आगामी मानसून सीजन में इस साल बारिश के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने की आशंका है। एक निजी एजेंसी स्काई मेट ने इस साल देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका जताई है। एजेंसी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर तक मानसून में 94 प्रतिशत वर्षा होने के आसार हैं।
यदि मानसून कमजोर रहा तो इस साल देश में कृषि और खाद्यान्न उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ना तय है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली मानसून 2026 के लिए अप्रेल के अंत में आधिकारिक पूर्वानुमान जारी करेगा।

ये जारी किए पूर्वानुमान
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून 2026 में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। एजेंसी ने इस साल मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश यानि 6% की कमी का अनुमान बताया है।
पूर्वानुमान के अनुसार देश में 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम का अनुमान है। जून-सितंबर के दौरान वर्षा का अनुमान 868.6 मिमी के दीर्घकालिक औसत (एलपीए) का 94% (±5%) है।