बीकानेर से जाने वाली इस ट्रेन से आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

4

बीकानेर से जाने वाली इस ट्रेन से आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर
बीकानेर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के देवारागुड्डा-ब्याडगी रेलखंड के समपार फाटक संख्या 222 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण बीकानेर-यशवंतपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 16588, बीकानेर-यशवंतपुर रेलसेवा जो 15 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह पूर्व में परिवर्तित मार्ग गदग-होसापेट-कोट्टूरू -अमरावती कॉलोनी-दावणगेरे के स्थान पर गदग-बल्लारी बाइपास-रायदुर्ग -चिकजाजूर-बिरूर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा एसएसएस हुब्बली, राणिबेन्नूर एवं दावणगेरे स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।