Weather Update : राजस्थान में 6-8 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

post 1363 (1)

Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 6 से 8 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

6 अप्रैल को डबल अलर्ट:-

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, पाली, अजमेर और जालौर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। वहीं बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज आंधी-बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7-8 अप्रैल का पूर्वानुमान:-

7 अप्रैल को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और अलवर जिलों में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।