बीकानेर संभाग: अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 की मौत, तीन अन्य घायल

post 1355 (1)

बीकानेर संभाग: अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 की मौत, तीन अन्य घायल

श्रीगंगानगर। पदमपुर थाना क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची सहित तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा चक 47 जीजी के पास उस समय हुआ, जब अचानक एक पेड़ की बड़ी टहनी सड़क पर गिर गई।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से चालक घबरा गया और कार को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जो सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान गांव 10 एफएफ निवासी 50 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह और 18 वर्षीय पवन कुमार पुत्र खेताराम के रूप में हुई है।

घायलों में जितेंद्र सिंह, उसकी दो वर्षीय बेटी हरकीरत कौर और रमेश कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत पदमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार दोपहर उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed