Police Raid: अचानक पहुंची पुलिस, होटल के 4 कमरों में संदिग्ध हाल में मिले युवक-युवतियां; 5 गिरफ्तार

post 1321 (1)

Police Raid: राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में गुरुवार दोपहर पुलिस ने बस स्टैंड स्थित एक होटल पर छापा मारकर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया। पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरों की जांच की।

जांच के दौरान होटल के चार अलग-अलग कमरों में चार युवक और चार युवतियां संदिग्ध स्थिति में मिले। पुलिस ने युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया, जबकि युवकों और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया।

रजिस्टर में नहीं थे नाम, आईडी भी नहीं ली:-

छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी लापरवाही भी मिली। होटल के रजिस्टर में ठहरे लोगों के नाम दर्ज नहीं थे और न ही किसी से पहचान पत्र लिया गया था। पुलिस के अनुसार यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

पूछताछ में हुआ विवाद:-

पुलिस ने जब होटल में मिले युवकों से वहां आने के कारणों के बारे में पूछताछ की तो वे पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। इसके बाद होटल मालिक से भी रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने और होटल का लाइसेंस दिखाने को लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान होटल मालिक ने लाइसेंस नहीं होने की बात कही और वह भी पुलिस से बहस करने लगा।

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार:-

पुलिस ने देवराज गुर्जर, सुनील नागर, लोकेश धाकड़ और मनीष वर्मा सहित होटल मालिक प्रिंस साहू को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पहले से मिल रही थी शिकायतें:-

पुलिस के अनुसार, इस होटल में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।