बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

post 1296 (1)

बीकानेर: शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी मोहरिया देवी ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक सुरेश साहनी बीकाजी फैक्ट्री में काम करता था और 30 मार्च की शाम करीब 7 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था।

रात करीब 10:30 बजे परिजनों को एक युवक ने सूचना दी कि ट्रक नंबर RJ 07 GB 9882 के चालक ने सुरेश की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।

डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान सुरेश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

You may have missed