राजस्थान में ‘मृत’ मतदाता करेंगे मतदान? डोटासरा ने खोला ‘फर्जी’ वोटर लिस्ट का राज, 1 अप्रैल से मचेगा बवाल!

post 1293 (1)

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने बुधवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Bhajanlal Sharma सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खासतौर पर OBC Commission के कार्यकाल विस्तार और Rajasthan Panchayat Election में हो रही देरी को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।

‘विफल साबित हो रही सरकार’

डोटासरा ने कहा कि सरकार ओबीसी आयोग का गठन समय पर नहीं कर पाई और गठन के बाद भी 12 महीने में रिपोर्ट हासिल नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, “अगर सरकार एक साल में भी रिपोर्ट नहीं ले पा रही है, तो वह पूरी तरह विफल है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकार जिम्मेदारी से बच रही है।

वोटर लिस्ट पर गंभीर आरोप

डोटासरा ने चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनवरी 2025 की पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव करवाना चाहती है, जबकि फरवरी 2026 की नई सूची जारी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पुरानी लिस्ट में करीब 50% नाम ऐसे हैं जो या तो फर्जी हैं या जिन लोगों का निधन हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार ऐसे वोटों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है।

अप्रैल में कांग्रेस का बड़ा अभियान:-

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ पूरे अप्रैल महीने अभियान चलाने का ऐलान किया है।

  • 1 से 7 अप्रैल: मंडल स्तर पर ग्राम पंचायत और वार्ड गठन की समीक्षा
  • 8 से 14 अप्रैल: जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय करना
  • 15 से 30 अप्रैल: पूरे प्रदेश की रिपोर्ट के आधार पर बड़े आंदोलन की तैयारी

अधिकारियों पर भी निशाना:-

डोटासरा ने वोटर लिस्ट से जुड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी इस प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं, वे जवाबदेही से नहीं बच पाएंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर सरकार की “हकीकत” उजागर करेगी।