बैकफुट पर ट्रंप! बिना समझौते के युद्ध का मैदान छोड़ने के लिए तैयार

post 1284 (1)

ईरान-अमेरिका-इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) का आज 33वां दिन है। United States of America के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत जारी है, हालांकि ईरान ने इस बात से साफ इनकार किया है। इस बीच अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान पर हमले जारी हैं, जबकि ईरान भी मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बना रहा है। लगातार हमलों के बावजूद ईरान झुकने को तैयार नहीं दिख रहा, वहीं इस युद्ध की वजह से अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बैकफुट पर ट्रंप?

अब ट्रंप के रुख में बदलाव नजर आ रहा है। वह युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने कहा है कि अमेरिका 2-3 हफ्ते में ईरान छोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही राष्ट्र को संबोधित कर इस मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

बिना समझौते के वापसी की तैयारी:-

ट्रंप ने यह भी साफ किया है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी औपचारिक समझौते का इंतजार नहीं करेगा। डील हो या न हो, अमेरिका युद्ध समाप्त कर अपनी सेनाएं वापस बुलाने के विकल्प पर आगे बढ़ रहा है।

क्यों बदला ट्रंप का रुख?

युद्ध की शुरुआत में आक्रामक दिखे ट्रंप अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद ईरान पर अपेक्षित दबाव नहीं बन पाया। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी अमेरिका की रणनीति पूरी तरह सफल नहीं रही।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस युद्ध में अब तक अमेरिका को 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हो चुका है। अगर संघर्ष लंबा चलता है, तो इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर और गहरा पड़ सकता है। साथ ही अमेरिका में तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता में नाराज़गी बढ़ रही है, जिसका असर आगामी चुनावों में ट्रंप को झेलना पड़ सकता है।