सड़क हादसों से सनसनी, कार पलटने से पति-पत्नी की मौत

5

सड़क हादसों से सनसनी, कार पलटने से पति-पत्नी की मौत
डीडवाना। जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर कार पलटने से पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर ट्रक की टक्कर से डिस्कॉम के संविदाकर्मी की दर्दनाक जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहली घटना कोलिया गांव के पास महादेव होटल के समीप हुई। यहां डीडवाना की ओर आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत निजी वाहनों से राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने खुनखुना निवासी अजीज खान (50) और उनकी पत्नी नाजरीन (36) को मृत घोषित कर दिया। उनका पुत्र मोहम्मद साहिल (15) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि खुनखुना गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना मौलासर थाना क्षेत्र के निमोद गांव में रणवा पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार डिस्कॉम कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 30 वर्षीय अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

You may have missed