किराए के कमरे में मिली हजारो कोरेक्स सिरप, नशे के लिए करता था सप्लाई

8

किराए के कमरे में मिली हजारो कोरेक्स सिरप, नशे के लिए करता था सप्लाई
अलवर में युवक ने किराए के घर में कोरेक्स सिरप और नशीली दवाओं का गोदाम बना रखा था। इन्हे नशे के लिए सप्लाई करता था। गोदाम से 8 लाख रुपए के कोरेक्स कफ सिरप और 6 हजार 192 फ्लॉक्सिको स्पास कैप्सूल मिले हैं। यह दवाई दर्द में काम में ली जाती है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी वाजिद निवासी रायबका को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बख्तल चौकी के पास 12 बीघा क्षेत्र में दबिश देकर मौके से 4,045 बोतल (100 एमएल) कोरेक्स कफ सिरप बरामद की। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।

अलवर ग्रामीण सीओ रश्मि मीणा ने बताया- सूचना मिली थी कि एक युवक किराए के मकान में भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप और नशीले कैप्सूल रखे हुए है, जिनका इस्तेमाल युवा नशे के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीला जखीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

You may have missed