पति ने बच्चों के सामने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, दोनों के बीच हुई थी बहस
पति ने बच्चों के सामने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, दोनों के बीच हुई थी बहस
उदयपुर में बहस के बाद गुस्से में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान बच्चों ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनकी नहीं सुनी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला उदयपुर के उंडीथल गांव का है। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- आरोपी शैतान नाथ कालबेलिया ने गुरुवार को शाम करीब 5 बजे का अपनी पत्नी सीता कालबेलिया (31) की हत्या कर दी। दोनों के 9 बच्चे हैं। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इससे नाराज पति ने बेरहमी से पत्नी की पिटाई कर दी।
आरोपी ने पत्नी के साथ लात-घूंसों से बेहरमी से पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बच्चों ने बीच-बचाव करने प्रयास किया, लेकिन आरोपी मारपीट करता रहा। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी ने बताया- हत्या की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलने पर धोली घाटी गांव से मृतका के पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।