ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया मासूम, मौत:ताऊ को खाना देने गया था 12 साल का अंशु

1

ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया मासूम, मौत:ताऊ को खाना देने गया था 12 साल का अंशु
बयाना। गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से 12 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम परिवार के लोगों को खेत पर खाना देने गया था। घटना भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव खरैरी की है। सदर थाना एएसआई केदार सिंह ने बताया-दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव खरैरी में ट्रैक्टर के नीचे आने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। सूचना पर टीम गांव में पहुंची। जहां बच्चे की पहचान अंशु (12) पुत्र सुनील के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंशु के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। उसकी मां अपने पीहर गई हुई थी। इस दौरान अंशु अपने ताऊ के पास रह रहा था। अंशु के ताऊ राजेश जाटव ने बताया- खेत पर गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। इसके लिए किराए पर ट्रैक्टर मंगवाया गया था। ट्रैक्टर में लगी थ्रेसर मशीन गेहूं निकाल रही थी। इस दौरान दोपहर 1:30 बजे अंशू खाना लेकर खेत पर आया। इस दौरान वह ट्रैक्टर के पास ही खड़ा था। अचानक से बैक गियर लगने से ट्रैक्टर पीछे की ओर लुढ़का और अंशु टायर के नीचे आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से अंशु की मौके पर ही मौत हो गई।