Rajasthan Youth Congress : काउंटडाउन शुरु- कौन होगा नया ‘कप्तान’? 30 दावेदारों की शॉर्टलिस्ट जारी

post 1255 (1)

Rajasthan Youth Congress : राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब युवा कांग्रेस के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। आगामी संगठनात्मक चुनाव और नियुक्तियों को देखते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के संभावित दावेदारों की एक खास ‘परफॉर्मर लिस्ट’ जारी की है। इस सूची में उन नेताओं को जगह दी गई है जिन्होंने संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

यह सूची राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा, राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों के साथ जारी हुई है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ गई हैं।

OBC वर्ग का दिखा मजबूत प्रभाव:-

जारी सूची में ओबीसी वर्ग का दबदबा साफ नजर आ रहा है। कुल 30 नामों में से 9 इसी वर्ग से हैं।

  • प्रमुख चेहरे: इस लिस्ट में अभिषेक चौधरी, यशवीर सुरा, अनिल चोपड़ा, मुकुल खीचड़ और कार्तिक चौधरी जैसे युवा नेताओं को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। खासतौर पर अभिषेक चौधरी और अनिल चोपड़ा जैसे छात्र राजनीति से निकले नेताओं का नाम इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

सोशल बैलेंस पर फोकस:-

यूथ कांग्रेस ने इस सूची के जरिए सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है:

  • अल्पसंख्यक वर्ग से 6 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें राहुल खान और जुबेर खान प्रमुख हैं।
  • सामान्य और एसटी वर्ग से 5-5 नेताओं को मौका मिला है। एसटी वर्ग में प्रकाश मीणा और मनोज मीणा चर्चा में हैं।
  • अनुसूचित जाति वर्ग से 4 नेताओं को जगह दी गई है।
  • समावेशी राजनीति को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग श्रेणी से हीरालाल को भी शामिल किया गया है।

महिलाओं को भी मजबूत प्रतिनिधित्व:-

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए इस लिस्ट में 9 महिला नेत्रियों को स्थान दिया गया है।

  • इनमें भगवती मीणा, पूजा भार्गव, डिंपल सिंदल, यास्मीन बानू, सलमा पिनारा, निर्मा मेघवाल, शीतल वर्मा, सोना ताबियार और दिव्यानी कटारा के नाम शामिल हैं। पूजा भार्गव को सामान्य वर्ग से एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

राजस्थान यूथ कांग्रेस: 30 परफॉर्मर्स की पूरी सूची (Top Names)

क्र. सं. (SNo)नाम (Name)जाति/श्रेणी (Caste Category)
1हीरालालदिव्यांग (Handicap)
2प्रकाश मीणाएसटी (ST)
3मनोज मीणाएसटी (ST)
4भगवती मीणा (महिला)एसटी (ST)
5दिव्यानी कटारा (महिला)एसटी (ST)
6सोना ताबियार (महिला)एसटी (ST)
7आशीष बैरवाएससी (SC)
8शीतल वर्मा (महिला)एससी (SC)
9छगन लालएससी (SC)
10निर्मा मेघवाल (महिला)एससी (SC)
11राहुल खानअल्पसंख्यक (Minority)
12मोहित मल्होत्राअल्पसंख्यक (Minority)
13सलमा पिनारा (महिला)अल्पसंख्यक (Minority)
14यास्मीन बानू (महिला)अल्पसंख्यक (Minority)
15अल्फीजाअल्पसंख्यक (Minority)
16ज़ुबेर खानअल्पसंख्यक (Minority)
17निशा (महिला)ओबीसी (OBC)
18यशवीर शूराओबीसी (OBC)
19विकास मूंडओबीसी (OBC)
20मुकुल सिंह खिचरओबीसी (OBC)
21अभिषेक चौधरीओबीसी (OBC)
22अनिल चोपड़ाओबीसी (OBC)
23राजकुमार पारसवालओबीसी (OBC)
24कार्तिक चौधरीओबीसी (OBC)
25पारस गुर्जरओबीसी (OBC)
26यशपाल सिंह शेखावतसामान्य (General)
27विजय सिंहसामान्य (General)
28अभय राज सिंह शेखावतसामान्य (General)
29डिंपल सिंदल (महिला)सामान्य (General)
30पूजा भार्गव (महिला)सामान्य (General)

इस नई सूची ने प्रदेश युवा कांग्रेस की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं और आने वाले चुनावों को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

You may have missed