RR vs CSK Pitch Report: तेज गेंदबाजों को मिलेगी स्विंग और बाउंस, क्या हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला? जानें पिच और मौसम का हाल
RR vs CSK Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
संजू और जडेजा अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ उतरेंगे:-
इस मुकाबले की खास बात यह है कि संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, जिससे मैच और भी दिलचस्प हो गया है।
पिच रिपोर्ट: शुरुआत में गेंदबाज, बाद में बल्लेबाज हावी:-
गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। लाल मिट्टी की इस पिच पर हल्की घास की परत मौजूद रहती है, जिससे शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है।
नई गेंद के साथ शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, लेकिन उसके बाद गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी और मैच हाई-स्कोरिंग होने की संभावना है।
मौसम रिपोर्ट: बिना रुकावट होगा मुकाबला:-
30 मार्च को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। बारिश की संभावना न के बराबर है, जबकि उमस लगभग 76% रह सकती है। हल्की हवा (करीब 6 किमी/घंटा) चलेगी, जिससे मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उम्मीद है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों के स्क्वाड:-
- राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन।
- चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी, खलील अहमद, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, एमएस धोनी।