बीकानेर: फसल निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

post 1244 (1)

राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ईसबगोल की फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कितासर भाटीयान की रोही स्थित एक खेत में फसल निकासी का काम चल रहा था। इस दौरान जांझूसर (पल्लू) निवासी 35 वर्षीय हड़मान पुत्र सहीराम मेघवाल खेत में काम कर रहा था। तभी उसका ओढ़ा हुआ शॉल अचानक थ्रेसर मशीन में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में रखवाया शव:-

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

You may have missed