गैंगस्टर्स ने रंगदारी के लिए बिजनेसमैन को दी धमकी, बोला- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे
गैंगस्टर्स ने रंगदारी के लिए बिजनेसमैन को दी धमकी, बोला- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे
जयपुर के पुलिस स्टेशन में बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के मामले में धमकी का मामला सामने आया है। गैंगस्टर्स ने धमकाया- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे। बनीपार्क थाने में बिजनेसमैन की ओर से गैंगस्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया- कुचामन सिटी के बिजनेसमैन को गैंगस्टर्स लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डेढ़ महीने पहले मिली धमकी के बाद बिजनेसमैन ने कुचामन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद गैंगस्टर्स की ओर से दोबारा धमकी देना शुरू हो गया।
वापस कॉल कर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी की मांग की जा रही है। धमकाया गया- पुलिस गार्ड आपको बचा नहीं पाएगी। हमने आपकी गतिविधियों की पूरी रैकी कर रखी है। पांच मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे। 22 मार्च को आई थ्रेट कॉल के बाद बिजनेसमैन ने सोमवार को बनीपार्क थाने में गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण और राहुल फतेहपुरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले इन्हीं बदमाशों ने बिजनेसमैन को लगातार कॉल करके धमकाया था।