बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़े गए इनामी बदमाश

4

बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़े गए इनामी बदमाश

बीकानेर। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में फरार चले रहे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाका में वृद्ध महिला का अज्ञात बदमाशों ने पीट – पीट कर कर दी थी। हत्या प्रकरण में वांछित 10- 10 हजार के 2 इनामी बदमाश आकाश चौधरी व रोहित राजपूत को पकड़ा है।

इस मामले में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों मुलजिम 11 महीने से फरार थे। राजस्थान के कई शहर में फरारी भी काटी। आखिरकार पुलिस ने दोनों को ही पकड़ा है। एएसपी सिटी चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में वृताधिकारी सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया ने कार्यवाही को अंजाम दिया। एसआई दीपक यादव व टीम रही साथ में। आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के सुपरविजन में ये कार्रवाई की गई है।