RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% रहा कुल परिणाम
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दोपहर 1 बजे बोर्ड मुख्यालय से परिणाम घोषित किया, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस बार सबसे खास बात यह रही कि परीक्षा समाप्त होने के मात्र 23 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया गया, जो बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है।
तैयारी और प्रबंधन की रफ्तार:-
बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। राज्यभर में 6,195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 30 हजार से अधिक परीक्षकों को लगाया गया, जिन्होंने रिकॉर्ड समय में जांच कार्य पूरा किया।
इस बार का रिजल्ट:-
- कुल परिणाम: 94.23%
- छात्रों का परिणाम: 93.63%
- छात्राओं का परिणाम: 94.90%
- इस साल भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
पिछले वर्षों का प्रदर्शन:-
- 2025: 93.06%
- 2024: 93.03%
- 2023: 90.49%
- 2022: 82.89%
- 2021: 99.56%
- 2020: 80.64%
- 2019: 79.85%
रिजल्ट जारी करने में लगा समय:-
- 2025: 55 दिन
- 2024: 59 दिन
- 2023: 50 दिन
- 2022: 49 दिन
- 2020: 29 दिन
- 2019: 69 दिन
फैक्ट फाइल:-
- कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 10,68,109
- प्रवेशिका के विद्यार्थी: 7,817
- कुल परीक्षक: 30,000+
- परीक्षा केंद्र: 6,195
प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम:-
- प्रवेशिका परीक्षा में कुल 7,570 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनका कुल परिणाम 87.11% रहा।
- प्रथम श्रेणी: 499 छात्र, 460 छात्राएं
- छात्रों का परिणाम: 85.77%
- छात्राओं का परिणाम: 85.33%
बड़ा बदलाव: अब साल में दो बार परीक्षा
बोर्ड ने आगामी सत्र 2026-27 से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहली परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि दूसरी वैकल्पिक रहेगी, ताकि छात्र अपने अंक सुधार सकें।
समय पर परिणाम जारी होने से छात्र 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में बिना देरी प्रवेश ले सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।