दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला, ढाबे में तोड़फोड़, मालिक ने लगाया लूट का आरोप
दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला, ढाबे में तोड़फोड़, मालिक ने लगाया लूट का आरोप
कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मामले में सोमवार शाम को दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का वीडियो आज सामने आया है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को नया खेड़ा इलाके के शंकर ढाबे पर 4 से 5 लोगों ने ढाबे पर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद लोगों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए।
घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद जब दोनों पक्ष अस्पताल पहुंचे तो वहां भी हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। ढाबा मालिक घायल विष्णु ने आरोप लगाया है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से ढाबे में घुसे थे और विरोध करने पर मारपीट की। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। झगड़े में घायल अन्य लोगों की पहचान ब्रजमोहन, निर्मल, लोरीक गुर्जर, ओम के तौर पर हुई है। नांता थाना के एएसआई दुर्गालाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।