खाजूवाला: काश्तकार की लीज में चार साल तक जिप्सम खनन, हड़प लिए इतने करोड़ रुपए
खाजूवाला: काश्तकार की लीज में चार साल तक जिप्सम खनन, हड़प लिए इतने करोड़ रुपए
बीकानेर। खाजूवाला के चक2बीआरडब्ल्यूएम में एक काश्तकारकी लीज से चार साल तक जिप्सम का खनन किया। इसके लिए उसी कीजेसीबी इस्तेमाल की और 2.16 करोड़ रुपए हड़प लिए। अब पुलिसपूरे मामले की जांच करेगी। खाजूवाला में चक2बीआरडब्ल्यूएम निवासी अब्दे खांके खेत में जिप्सम था। उसने 12सितंबर, 18 को 0.9775 हेक्टेयरक्षेत्र में खान एवं भूविज्ञान विभाग सेखनन पट्टा लिया। जिप्सम खनन केलिए जेसीबी मशीन फाइनेंस पर लेली, लेकिन पुत्र की बीमारी के कारण वह काम नहीं कर सका। इस दौरान जिप्सम का कारोबार करने केवाले बज्जू के लोगों ने काश्तकार सेसंपर्क किया और उसकी लीज मेंजिप्सम खनन की मंशा जताई।आपसी बातचीत के बाद कारोबारियोंने अपनी फर्म रिषभ कन्स्ट्रक्शन एंडसप्लायर्स के नाम से रवन्ना जारी करजिप्सम का खनन शुरू कर दिया।खनन के लिए काश्तकार की हीजेसीबी मशीन इस्तेमाल की।
आरोप है कि चार साल तक जिप्सम खननके बाद 30 सितंबर, 25 को काश्तकार ने हिसाब किया तो पेंडिंग अमाउंट राशि रवन्ना और बैलेंस शीट के मुताबिक 2,16,21,029 रुपएबकाया रहे।काश्तकार ने रुपए मांगे तो आरोपीटालमटोल करने लगे। बाद में रुपएदेने से मना कर दिया। काश्तकार नेइस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है कि बज्जू निवासी आरोपी रिषभ कन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स केप्रोपराइटर श्रवण कुमार बिश्नोई,राजाराम बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई, सुनील बिश्नोई, लालचंद बिश्नोई,गोरधन बिश्नोई, सुशीला बिश्नोईऔर सुमित्रा बिश्नोई ने मिलकरसाजिश रची और धोखाधड़ी सेजिप्सम की रकम हड़प ली।खाजूवाला थाने में मुकदमा दर्जकिया गया है जिसकी जांच एसएचओ सुरेन्द्र प्रजापत करेंगे।