बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

1

बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

बीकानेर में महिला और युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसे, चप्पल और सरिए से जमकर पीटा। बदमाश चिल्लाता रहा कि मेरी बात सुन लो, लेकिन लोग पीटते रहे। दरअसल, हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने पहुंचा था। बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। यह देख उसके साथी फरार हो गए। घटना सेरूणा थाना इलाके के सेरूणा गांव की रविवार की है। सोमवार को इसके 4 वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर की सीने पर पहले पैर रखा, इसके बाद पेट में लात मारी। वहीं अन्य युवक हिस्ट्रीशीटर को चप्पल, घूंसों और थप्पड़ों से पीटते रहे। ASP बनवारीलाल मीणा ने बताया- श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को लोगों ने पीटा है। वो अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार को धमकाने आया था। वहां खड़े एक युवक ने रामनिवास को पकड़ लिया। यह देख हिस्ट्रीशीटर के साथी भाग गए। ASP ने बताया- रामनिवास को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। रामनिवास को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है।