LPG वितरण में बदलाव की तैयारी, 14.2 किलो सिलेंडर में घटेगी गैस की मात्रा
Jaipur : गैस आपूर्ति को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एलपीजी सप्लाई व्यवस्था में अस्थायी बदलाव की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस भरने की तैयारी चल रही है। मंगलवार से नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें उसी के अनुसार बिलिंग भी की जाएगी।
PayNbook प्लेटफॉर्म पर गैस बुकिंग को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित प्रीपेड बुकिंग्स को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही गोदाम और ट्रांजिट में मौजूद फुल सिलेंडरों का स्टॉक जल्द खत्म करने के लिए भी कहा गया है।
बताया जा रहा है कि HPCL द्वारा CDCMS सिस्टम में अपडेट कर नई सप्लाई व्यवस्था लागू की जा रही है। पुराने 14.2 किलो भरे सिलेंडरों को धीरे-धीरे खत्म कर नई भराई प्रणाली लागू करने की तैयारी है। सभी प्रीपेड बिलों की डिलीवरी कल तक अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए वितरण प्रणाली में अस्थायी सख्ती लागू की गई है। नई व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को सीमित गैस सप्लाई मिलने की संभावना जताई जा रही है।